13 जून 2012 - 19:30

अमेरिका भारत की स्थिति को अच्छी तरह समझता है कि हम अपने उर्जा सहयोग के लिए वहां देख रहे हैं जहां से हमें कच्चे तेल की आपूर्ति होती है। ईरान भारत की तेल जरूरतें पूरी करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है.....

अमरीकी दबाव के बावजूद भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि ईरान भारत की तेल आवश्यकताओं को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और अमेरिका यह बात पूरी तरह समझता है।विदेश मंत्री के इस बयान से दो दिन पहले ही उनकी अमेरिकी समकक्ष ने भारत को ईरानी प्रतिबंध कानून से छूट दिए जाने की बात कही थी।एसएम कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका भारत की स्थिति को अच्छी तरह समझता है कि हम अपने उर्जा सहयोग के लिए वहां देख रहे हैं जहां से हमें कच्चे तेल की आपूर्ति होती है। ईरान भारत की तेल जरूरतें पूरी करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।भारतीय विदेश मंत्री ने जोर दे कर कहा कि भारत अपनी घरेलू उर्जा आवश्यकता पर विचार करते हुए फैसला करता है। अमरीकी विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि हम भारत की महत्वपूर्ण उर्जा आवश्यकता को समझते हैं और न केवल तेल बाजार को स्थिर करने के लिए हम भारत के साथ काम कर रहे हैं बल्कि नई दिल्ली के लिए उर्जा के अन्य स्रोत खोलने की दिशा में भी हम प्रयासरत हैं।अमरीकी सरकार ने नये निर्णय के अंतर्गत भारत सहित विश्व के सात देशों को ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों से अलग रखने की घोषणा की है। भारत और अमरीका के मध्य रणनीतिक वार्ता के दौरान हिलेरी ने कृष्णा को ईरान और गुट पांच धन एक की बातचीत के बारे में नवीनतम जानकारी दी। भारतीय विदेशमंत्री एसएम कृष्णा ने हिलेरी क्लिंटन से कहा कि भारत ईरान के परमाणु मुद्दे को वार्ता द्वारा हल कराना चाहता है।...........166